
बिलासपुर । नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर काजू किसमिस कांड के बाद एक बार फिर अवैध वसूली का आरोप लगा है। 3 दिन से ठेला जब्त होने के कारण तहसील, निगम मुख्यालय और अतिक्रमण दस्ते के ऑफिस मिशन हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे गुपचुप ठेला वाले ने और फुटपाथ कारोबारियो को 3-3, 4-4 हजार रुपये लेकर छोड़ने और उन्हें चक्कर कटवाने के साथ आधा गुपचुप गायब होने का भी आरोप लगाया है।
गुपचुप वाले दीपक कुमार का आरोप है कि उसका आधा गुपचुप गायब है, जिससे काजू किसमिस कांड के बाद अब गुपचुप कांड को लेकर निगम प्रशासन क़ी फिर जमकर फजीहत हो रही है,

वहीं स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने भी बिना रसीद जब्त सामान को छोड़ मनमाना उगाही करने, निगम प्रशासन को आर्थिक क्षति पहुचाने और निगम की प्रतिष्ठा को धूमिल करने आरोप लगाया है। उनका कहना कि अतिक्रमण निवारण दस्ते में 10-10, 20-20 साल से कार्यरत स्टाफ की ये शिकायत कोई पहली बार नही है कई बार ये लोग नई प्रशासन की फजीहत करा चुके है, उन्होंने खुद इसकी शिकायत अपर आयुक्त खजांची कुम्हार तक से को पर पता नही क्यो इन लक्ष्मी पुत्रो को अफसर इस तरफ पाल पोस् रहे है, क्यो लगातार निगम प्रशासन की छबि धूमिल करने वाले इन बदनाम स्टाफ को अन्यत्र ट्रांसफर नही किया जा रहा क्यो उन्हें उनके मूल विभाग में नही भेजा जा रहा ये समझ से परे है…?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

