ब्रेकिंग

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और हिदुत्व विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रभावी रोक की मांग को लेकर फिर गौसेवक उतरे सड़क पर, कहा जब तक मांगे पूरी नही की जाती करते रहेंगे आंदोलन

बिलासपुर । गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने बिलासपुर समेत अन्य प्रदेशों से पहुँचे गौ सेवको ने पुराने श्याम टॉकिज जिला पशु चिकित्सालय गौ धाम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

गौ सेवक हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते सड़क पर।निकले और गौ वंश की हत्या, सड़को पर आए दिन दुर्घटनाओं में मारे जा रहे गौ वंश और गौ तस्करी पर चोंचलेबाजी के बजाय पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की।

वही हिंदुत्व और सनातन के खिलाफ की जा रही गतिविधियों और धर्मांतरण पर भी प्रभावी रोक लगाने की मांग की। गौ सेवको ने कहा कि जब तक गौ माता को सम्मान और राष्ट्रमाता का दर्जा नही मिल जाता ये आंदोलन जारी रहेगा।
गौ सेवको ने गौ सेवक को झूठा फसाने का आरोप लगा तत्काल उसकी रिहाई की।

स्वामी ज्योतिर्मया नन्द सरस्वती
भारत भाई श्री महाराज, राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *