ब्रेकिंग

सहकारी समिति कर्मचारी और धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने फिर नेहरू चौक पर जंगी प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट, कलेक्टर के नाम 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप दिया अनिश्चितकालीन आंदोलन का अल्टीमेटम

Spread the love

बिलासपुर । ऐंन धान खरीदी के पूर्व जिला सहकारी कर्मचारी संघ और धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर फिर मंगलवार को नेहरू चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक जंगी प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदेश के विष्णुदेव सरकार के खिलाफ किसम- किसम के नारे लगाए।

कि फोकट का टेंशन न तनखा न पेंशन, विष्णु सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। इन संयुक्त संगठन का कहना है कि वे लोग कई सालों से अपनी 4 सूत्रीय मांग धान में सुखत देने, मध्यप्रदेश सरकार की तरह 3 लाख का शासकीय अनुदान देने, 17- 18 साल से सेवा दे रहे कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 6 माह के वेतन देने के बजाय पूरे साल भर का वेतन देने, बैंक की तरह सहकारी समितियों मे नियमित भर्ती करने, की मांग की साथ ही मांग पूरी न होने पर सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

कमलकांत पाटनवार, अध्यक्ष जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *