ब्रेकिंग

मस्तूरी में दनादन फायरिंग कर बदमाशो ने दी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती, बिना नम्बर की गाड़ी में आये थे 3 शूटर…

Spread the love

0 जमीन विवाद का बताया जा रहा मामला

0नहर किनारे तिवारी होटल के पास की बताई जा रही वारदात

: बिलासपुर–जिले में मस्तूरी में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। गोलीबारी में 2 लोगों की घायल होने की खबर है। बताया जा रहा कि बिना नम्बर के गाड़ी में पहुचे तीन लोगो पर अंधाधुध फायरिंग का आरोप है।गोलीबारी की ये वारदात मस्तूरी नहर से लगे तिवारी होटल की है,


जहां 6 राउंड की फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत है,
मौके के मिली जानकारी के मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुच गई है, इस अंधाधुंध फायरिंग की वजह जमीन विवाद बताई जा रही।इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की स्थिति और दुस्साहसी आरोपियों के हौसले को जाहिर कर दिया है


: पुलिस के संचार व्यवस्था का ये हाल

जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को बिलासपुर से महज 15-16 किलोमीटर दूर मस्तूरी में हुई इस गोलीबारी की खबर तक नही है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करने पर कहा गया सुने तो हम भी है पर कन्फर्म नही है, डिजिटल इंडिया के दावे का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है, एक जमाने मे बाराद्वार डकैती कांड, कोटा इलाके से राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों के अपहरण और करतला कोरबा तक कि खबरे सीधे कंट्रोल रूम तक पल में आ जाती थी। पर अब मस्तूरी तक के गम्भीर घटना तक कि खबर कंट्रोल रूम को नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *