ब्रेकिंग

लव जिहाद के मामले को लेकर बजरंग दल ने सिरगिट्टी थाने में लगाया डेरा, नाबालिग को बंधक बना दुष्कर्म करने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, फिर पहुच गया अस्पताल

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके से लव जिहाद का मामला सामने आया है।महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लव जिहाद का शिकार होने का आरोप लगाते हुए सिरगिट्‌टी थाने में शिकायत की। महिला का आरोप है कि शादीशुदा हार्दिक खान ने उसकी बेटी को 2-3 दिन से बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया। इधर, बजरंग दल ने भी आरोपी हार्दिक खान पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा कि 14 साल की लड़की से पहले ड्राइवृ करने वाले हार्दिक ने दोस्ती की। फिर अपने विवाहित होने की बात छिपा लड़की को शादी का झांसा देकर उससे सम्बन्ध बनाया। इस बात का पता चलने पर लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन के साथ वो थाने पहुंची।

आरोपी हार्दिक खान बिलासपुर रेलवे में ड्राइवर के पद पर पदस्थ है। वो शादीशुदा और उसके दो बच्चे भी है। आरोपी का नानी के घर पर आना जाना था। इसके चलते लड़की की उससे जान-पहचान थी। हार्दिक उसके घर भी आता-जाता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली थी। जिसके बाद उसने लड़की से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया।

दी जान से मारने की धमकी


बताया जा रहा कि लड़की गत 7 अप्रैल को अपनी नानी के घर गई थी। इस दौरान उसकी मां किसी काम से ओडिशा गई थी। तब ड्राइवर ने उसकी नानी के घर पर 8 और 9 अप्रैल को शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने जब घर मे बताने की बात कही तो हार्दिक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दो बच्चों का बाप है आरोपी

बताया जा रहा कि आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है इसके बाद उसने नाबालिग लड़की को फंसा कर शादी करने का झांसा दे उससे दुष्कर्म किया।

निगल लिया ढक्कन, पहुच गया हॉस्पिटल


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने पीने के लिए पानी मांगा, और ढक्कन को निगल गया, जिससे पुलिसवाले भी सकते में आ गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *