ब्रेकिंग

48 वाँ रावत नाच महोत्सव 15 को लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में, सीएम साय होंगे माईं पहुना…

बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 48 वे रावत नाच महोत्सव के लिए शनिचरी बाजार का लाल बहादुर शास्त्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान सजधज कर तैयार हो रहा है! इस आयोजन के माई पहुना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे…

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 नवंबर शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में रावत नाच महोत्सव का आयोजन होगा…शहर समेत अंचल भर के यदुवंशी पारंपरिक वेशभूषा में बाजे गाजे के साथ मंचस्थ अतिथियों के सामने अपने नृत्य और शौर्य कला का प्रदर्शन करेंगे… इस वर्ष भी रावत नाच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावत नाच दलों को 15 शील्ड और 2 लाख रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा…! रावत नाच महोत्सव समिति के निर्णायक मंडल ने समाज के विभिन्न दिवंगतो की स्मृति में अलग अलग शील्ड और पुरस्कारों की घोषणा की है! रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक डॉ काली चरण यादव ने बताया कि यदुवंशी अपनी पारंपरिक लोक कला को आज भी उतनी ही सिद्धत से निभा रहे है! इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और पारंपरिक लोक कला को जीवंत रखना…

डॉ कालीचरण यादव, संयोजक रावतनाच महोत्सव बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *