ब्रेकिंग
Uncategorized

मांगा बिजलीं पानी मिली एफआईआर, कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू के समर्थन में आई कांग्रेस किया कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान

बिलासपुर…न्यायधानी के नगर निगम में अपने वार्ड वासियों के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विकास भवन में मटकी फोड़ आंदोलन कर घेराव करना भारी पड़ गया। प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने वार्ड पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया। वार्ड क्रमांक 5 की महिला पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ FIR दर्ज होने से सियासत गरमा गई, कांग्रेस ने इसके विरोध में अब कलेक्ट्रेट का घेराव कर जंगी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

गत मंगलवार को वार्ड की पार्षद गायत्री साहू ने अपने वार्ड वासियों के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव और मटकी फोड़ आंदोलन किया, इस प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
इस कार्रवाई पर जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी ने इसे “लोकतंत्र का गला घोंटने और नारी सशक्तिकरण का अपमान” करार देते हुए निगम प्रशासन और भाजपा की महापौर पर कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा और वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को नारी सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाने जैसा बताते हुए इस मामले में शीघ्र बैटक आयोजित कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button