ब्रेकिंग
Uncategorized

धान खरीदी के हड़ताल को बॉम्बे की कम्पनी और अफसरों ने बनाया आपदा का अवसर, हड़ताली की जगह 18 हजार 700 के नए कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती में भी गफलत, सूची बदलने से लेनदेन का हल्ला, एक और फजीहत

रिपोर्टर- शरद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर (सीजीडीएनए न्यूज़) ऐन धान खरीदी के पूर्व हड़ताल और हड़ताली कर्मचारियों की जगह नए कम्प्यूटर ऑपरेटर बिठाने के मामले में भी बड़ा झोल सामने आया है।
,पूरे प्रदेश भर के धान खरीदी में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल में हैं । किसानों को धान खरीदी में परेशानी ना हो इसके लिए शासन ने नए कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती करने का आदेश दिया है ।

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में इसको लेकर एक बैठक भी हुई जिसमे डीएमओं,मार्कफेड और कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 6 माह के लिए 18 हजार 700 रुपये मासिक पारश्रमिक पर नए ऑपरेटरों की भर्ती का काम बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी(इंडिया) लिमिटेड को दिया गया।
बॉम्बे की इस फर्म ने 140 कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पहली सूची जारी सूची में शामिल ऑपरेटरों को तत्काल नियुक्ति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा१५ नवंबर को अपने सबंधित खरीदी केंद्रों में उपस्थिति दर्ज कराने कहा, पर ये क्या गफलत हुआ कि कुछ घंटों बाद 140 की सूची से ऑपरेटरों के नाम बदल दिए गए

शनिवार को जब बेरोजगार कम्प्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी पर पहुँचे तो पता चला कि यहां उनका नाम ही नही है, हल्ला है कि पूरा खेल लेन-देन का है।
पहली और दूसरी लिस्ट को देखने से समझ आ रहा है कि अफसरों लेनदेन और अपने चहेतो को लाइन में लगाने सूची में बदलाव कराया है, यानि अफसरों ने हड़ताली आपदा को अवसर बण्ठा जेबें भरने ये खेल खेला है ऐसी चर्चा है और इसी तरह के आरोप लग रहे।
आप खुद देखिये 13 नवम्बर 2025 को जारी पहली लिस्ट में उच्छभट्टी में पहला नाम देवेंद्र भारद्वाज और दुसरा नाम हेमंत यादव का है, जबकि दूसरी सूची में ओम शुक्ला और आयुष दुबे का नाम है, जो धान खरीदी के शुरुआती भरस्टाचार को उजागर कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button