ब्रेकिंग

लाला लाजपत राय सेजस के विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया जल विद्युत बांध, भूकंपमापी और ज्वालामुखी का मॉडल, गौरव अव्वल

Spread the love

बिलासपुर। सोमवार को सेजस लाजपत राय खपरगंज स्कूल में विज्ञान मेले कि धूम रही। कक्षा 9 वी से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल , नुक्कड़ नाटक और नृत्य की प्रस्तुति दी।
बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि एवं नए-नए शोध से अवगत कराने आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने जल विद्युत बांध ,प्रकाश प्रवर्तक ,डिजिटल टोल प्लाजा, भूकंप मापी, व्हाइटस्टोन ब्रिज विद्युत परिपथ ,वर्षा जल संचयन ,ज्वालामुखी ,चुंबकीय विद्युत और विद्युत बचत के मॉडल पेश किए, उत्कृष्ट मॉडल की प्रस्तुति पर पहला स्थान कक्षा ग्यारहवीं के छात्र गौरव तिवारी ने प्राप्त किया, गौरव ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए तैयार चश्मे का मॉडल पेश किया।वहीं द्वितीय स्थान काजल साव ,सृष्टि ,मृत्युंजय ,सिद्धि शुक्ला ,कमल सेन को उनके जल विद्युत बांध के मॉडल को दिया गया।

विज्ञान के प्रति रुचि एवं जानकारी देने के लिए कक्षा ग्यारहवीं के छात्र लाभांश सराफ एवं ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, विज्ञान मेले के निर्णायक मंडल में चंद्राणी बोस व्याख्याता सेजल शहीद भगत सिंह एवं राजी गुप्ता व्याख्याता सेजस लाजपत राय रही।
विज्ञान मेले के आयोजन में व्याख्याता पामेला डे, शिप्रा पॉल अंकिता प्रिया श्रीवास्तव व प्राचार्य भूपेंद्र शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *