
ज्वाली पुल वैकल्पिक रोड से लगा वही चर्चित बड़का प्लॉट

0 तो क्या काम्प्लेक्स के लिए व्यवसाय की छूट रहेगी
0 न्यायधानी में पैसे और पावर का अद्भुत खेल
बिलासपुर,,,, ज्वाली पुल के वैकल्पिक रोड के बड़का जमीन को 40 फुट रोड देने के लिए की गई, तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद गुपचुप गुंताड़ा जारी है! ले आउट नक्शा सब प्रोजेक्ट बाई सिदारा एसोसिएटस के नाम से तैयार है, जिसमें कुछ नेताओं और बड़े कारोबारियों का नाम सामने आ रहा है।

खबर ये भी सामने आ रही कि दुकानो की बिक्री तक शुरू हो गई है! मामला शांत होने का इंतजार है, कहा जा रहा की इसके बाद यहां जोरशोर से काम शुरू कराया जायेगा।
पॉवर और सेटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निगम प्रशासन ने यहां प्रस्तावित 40 फुट की रोड लिए टेंडर भी जारी कर दिया, चर्चा है कि नेताओं और बड़े कारोबारियों की सह पूरा खेल इतने बेखौफ और सुनियोजित ढंग से खेला गया बड़े लोगों के लिए निजी निर्माणों को ढहाने के आरोप लगे इसके बाद इतनी फजीहत हुई कि निगम के अमले ने इधर मुड़कर नही देखा।
निगम प्रशासन पर लंबे समय से बड़े लोगो के इशारे पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए आरोप लगते रहे है, लेकिन इस कार्रवाई ने तो सारे खेल से ही पर्दा गिरा दिया।
आप खुद देखिये ये इसी प्लॉट पर खड़े होने वाले बड़का काम्प्लेक्स का लेआउट नक्शा है।
जिसके लिए यहां विकास की गंगा बहाने के नाम पर दो तीन बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, दावा किया गया कि यहाँ किसी भी व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति नही दी जाएगी तो फिर ये बड़का काम्प्लेक्स के लिए इतना बड़ा गुंताडा कैसे किया जा रहा,

भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
क्या निगम के अफसरों को फजीहत तक का डर नही जो आये दिन इस तरह का सुविधा और संतुलन वाला बयान देकर यहां के प्रभावित रहवासियों, कारोबारियो औऱ आम पब्लिक के साथ सेकेंड भोंदूदास का खेल खेल रहे है।
फिर चर्चा की आखिर वो कौन सी ताकत है?
याद कीजिये कैसे इस रोड पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, निजी निर्माण को जबरिया नियम विरुद्ध तोड़ने के आरोप लगे, कैसे और किसकी घुड़की के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने के बाद फिर वन डे तोड़फोड़ की गई, चर्चा रही कि इसी बड़का प्लॉट वाले को लाभ पहुचाने नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा रही, अब चर्चा इस बात की है कि आखिर किसके इशारे पर ये खेला किया गया वो कौन सी ताकत है?
0000
मेरे अकेले नही ज्वाली नाला वैकल्पिक रोड की ये ढाई एकड़ जमीन मेरे परिवार के नाम पर है, अभी ले आउट फाइनल नही हुआ है, ये रफ ले आउट है…
गोल्डी सिदारा
000
ज्वाली पुल वैकल्पिक रोड के चौड़ीकरण के लिए टेंडर कॉल किया गया है, टेंडर की प्रक्रिया के बाद सड़क चौड़ीकरण को कार्रवाई की जाएगी।
अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

