ब्रेकिंग

जगन्नाथ मंगलम भी आया निगम के राडार पर, कुल 46 डिसमिल जमीन वाले भवन के मालिक पर सड़क की भूमि पर कब्जे का आरोप, अंतिम नोटिस के बाद सीमांकन और कार्रवाई का फ़ंडा

Spread the love

बिलासपुर । 46 डिसमिल के जगन्नाथ मंगलम पर पीछे सड़क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है, शिकायत के बाद निगम प्रशासन के 4 नोटिस के बाद भवन मालिक ने जमीन से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत भी कर दिया है तो अब इसके सीमांकन जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।


आप ही बताइए क्या 46 डिसमिल का मंगल भवन होता है पर शहर के शिव टॉकीज- बस स्टैंड रोड पर 46 डिसमिल में जगन्नाथ मंगलम सालो से चल रहा है, उससे भी चौकाने वाली बात यह है कि नोटिस पर भवन मालिक ने जमीन सम्बंधित दस्तावेज तो प्रस्तुत कर दिए लेकिन उनके पास मंगल भवन के निर्माण से सम्बंधित कोई दस्तावेज ही नही।
कुल मिलाकर एक और बड़ा ब्लंडर सामने आया है वो भी शहर के बीच, और निगम प्रशासन है कि दस्तावेज प्राप्त करने के बाद सीमांकन जांच के बाद आगे की कार्रवाई का दावा भी कर रहा।

अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *