ब्रेकिंग

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के ऐलान से भाजपा को काटा चुन्ना,( चींटा) नगर विधायक ने भूपेश पर लगाया पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को सड़कों पर झोंकने का आरोप, पूछा कौन से पद पर है चैतन्य जो कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

Spread the love

बिलासपुर। नगर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस में किस पद पर है ? जिसके लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंकने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि शराब घोटाला कांड पांच हजार करोड़ से ऊपर का है। वे जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।


नगर विधायक पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस में किसी पद पर नही है उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस का प्रदेश में प्रदर्शन करना कई इशारे कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहाकि पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद कर दिया, भूपेश भी इसी दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।
उन्होंने ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, वह दुर्भाग्यजनक है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। वे अब झूठे और बेबुनियाद आरोप से अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे ?नगर विधायक ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तमाम नियमों को धत्ता बताते अशोक गहलोत और पूर्व पीएम मनमोहन सरकार के लिए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक को आबंटित करने समेत कई गम्भीर आरोप लगाए।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया किशोर राय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *