ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ विधायक कविता के वायरल वीडियो से मचा बवाल, मंच पर कलेक्टर के सामने स्कूल के प्राचार्य पर बिफरी, पूछा आपको प्रोटोकॉल पता है कि नही, मामला प्रवेशोत्सव और पौधारोपण के आयोजन का न्योता न देने का

Spread the love

0 कहिस भूलिहा झन सरकार आत-जात रइथे आपला 62 साल नौकरी करना हे
0 का सरकार नई हे, का मैं ईहां के जम्प्रतिनिधि नो हव कौन से संविधान म ऐसे लिखे है बतावा

बिलासपुर। बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक ने मुख्यातिथि कलेक्टर की मौजूदगी में स्कूल के प्राचार्य की खाट खडी कर दी। मामला सरसीवां स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव और पौधरोपण कार्यक्रम के आमंत्रण का न्योता न देने का है। आक्रोशित विधायक कविता प्राण लहरे भरी सभा मे शेरनी की तरह दहाड़ते हुए प्राचार्य से पूछा कि आपको प्रोटोकॉल पता है कि नही, यदि है तो किस संविधान में लिखा है क्षेत्र के 3 लाख जनता के प्रतिनिधि का इस तरह अपमान कियां जाए, सरकारें आती जाती रहती है पर आपकी कुर्सी 62 साल के लिए है, याद रखियेगा।
उन्होंने छत्तीगढ़ी में अपनी बात रखते हुए कहा कि …
प्राचार्य महोदय मैं पूछना चाहत हव कि जब मोला बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रथम नागरिक बनाये गए है, तो बार-बार अपमान काहे। नेवता मा कलेक्टर साहब मुख्यातिथि है ओखर नाव हे तव जनप्रतिधि के नाव कहे नई हे, कौन संविधान म लिखे है कि प्रोटोकॉल फॉलो नई करना है,
प्राचार्य महोदय आपसे पूछना चाहत हव कलेक्टर साहब भी मंच म है, मैं 1 विधायक हव क्षेत्र के जनता ह मोला विधायक अपन मुखिया बनाये है, का सरकार नई है का मैं इंहा के मुखिया नो हव। सरकार आथे-जाथे भूलिहा मत आपके कुर्सी 62 साल रइही, ये मोर नही मोर 3 लाख जनता के अपमान आय, बताव आपला प्रोटोकॉल पता हे के नही, कब तक मैं अइसन अपमान के सामना करत रहूँ, जब मैं पार्टी विशेष नई देखव त मोर साथ अइसन कब तक ऐसे होही, हर कार्यक्रम म आपत्ति हर कार्यक्रम म मोर निंदा करे जाथे, कांग्रेस होय के भाजपा सब घर लाइका हे, मैं महतारी बनके 3 लाख जनता ल अपन समझथव, यदि मोर सहजता सरलता दिखथे, मासूमियत दिखथे, फेर मोर जनता मोर क्षेत्र के काम काबर नई होवय, प्राचार्य महोदय आपला जवाब देहे ल परही मैं ऐ मेर बैठके सुनना चाहथव आप बतावव।
ये बिलाईगढ़ की वही चर्चित विधायक कविता प्राण लहरे है, जो ईसाई समाज के कार्यक्रम में पप्पा जी की कृपा से जीतकर आई हूँ कहकर मंच पर पादरी के दण्डवत हो गई और हाले लुईया कहकर विवादों में आई थी।

कविता प्राण लहरे, विधायक बिलईगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *