ब्रेकिंग
Uncategorized

तो जनवरी 2027 को अस्तित्व में आ जायेगा शनिचरी- चाँटीडीह का नया उच्चस्तरीय पुल,,, चाँटीडीह रपटा के बगल में अंबिकापुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया पाइलिंग और रॉक टेस्टिंग का काम

फैक्ट फाइल

0कार्य का नाम-** शनिचरी- चाँटीडीह उच्चस्तरीय पल मिर्माण


0 लागत 11 करोड़ 57 लाख


0 लंबाई305 मीटर


0 चौड़ाई 10 मीटर


0ऊंचाई – 7 मीटर


0 ठेका फर्म – एमडी अख्तर अम्बिकापुर


0 कार्य शुरू 28 सितंबर 2025


0कार्यपूर्णता की अवधि – 16 माह

बिलासपुर ,,, शनिचरी चाटीडीह रपटा में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव और बैराज के कारण शनिचरी- चाँटीडीह रपटा के में आने की संभावना के मद्देनजर शनिचरी चांटीडीह मार्ग पर नए उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है!

पीडब्ल्यूडी के सेतु संभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 11 करोड़ 57 लाख की लागत से बनाए जा रहे इस पुल के निर्माण का कार्य अंबिकापुर के एमडी अख्तर कंस्ट्रक्शन को दिया गया है! इस कंट्रक्शन फार्म द्वारा मौके पर पाईलिंग और रॉक टेस्टिंग का काम कराया जा रहा है! 305 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़ाई वाले इस नए पुल की ऊंचाई 7 मीटर होगी…

28 सितंबर 2025 को इस नए पुल का निर्माण कार्य अंबिकापुर के कंट्रक्शन कंपनी को 28 सितंबर 2025 को सौंपा गया है! कंपनी को 16 माह में कार्य पूर्ण करने का दायित्व सौंपा गया है!
यदि पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग के अफसरों ने दम दिखाया तो यह नया पुल जनवरी 2027 तक कंप्लीट हो जाएगा ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button