ब्रेकिंग

छात्राओं से अश्लील हरकत  गुरुजी सस्पेंड, संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किए आदेश…

Spread the love


0 मामला सकरी के आत्मानन्द स्कूल का
0 जांच में शिकायत सही पाए जाने पर की गई कार्रवाई

बिलासपुर। छात्राओं से अश्लील हरकत को लेकर मचे बवाल के बाद संयुक्त संचालक ने मामले में आरोपित शिक्षक राम मूरत कौशिक को निलंबित कर दिया है।

संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय ने शनिवार को निलंबन आदेश जारी किया । मामला तखतपुर विकासखंड के सकरी स्वामी आत्मानन्द मिडिल स्कूल का है। छात्राओं ने कलेक्टर के समक्ष शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत की थी।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम तखतपुर और जिला शिक्षा अधिकारी से कराई गई जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक राम मूरत कौशिक का कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत एवं निंदनीय होने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कंडिका-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी का पाए जाने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) क के तहत राम मूरत कौशिक शिक्षक शा.पू.मा.शाला सकरी वि.ख. तखतपुर जिला-बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *