ब्रेकिंग

जिला पंचायत की बैठक में छाया रहा शिक्षकों के टोटे का मुद्दा, पूछा 140 को पदोन्नत कर प्रिनिसिपल बना दिए, स्वामी आत्मानन्द भेज दिये बच्चों को पढ़ायेगा कौन

Spread the love

0धान खरीदी में अव्यवस्था और अफसरों के सह पर खनिज चोरी को लेकर उठाये सवाल
0 महतारी वंदन के बिदकने का भी रहा हल्ला, इकेवायसी पर फोड़ा ठिंकरा

बिलासपुर -जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में
140 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर प्रिनिसिपल बनाने के बाद स्कूलों में अध्यापन कार्य के लिए शिक्षकों के टोटे, औऱ आत्मानन्द स्कूलों में शिक्षक भेजने से रिक्त पदों के कारण बच्चों की पढ़ाई ठप होने, धान खरीदी में अव्यवस्था और खनिज माफियाओं और अफसरों की मिली भगत के कारण अवैध उत्खनन, जनप्रतिनिधियों के सम्मान न होने का मुद्दा छाया रहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई बैटक में सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग क-02 के अंतर्गत निर्माण कार्यों और शासन की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सहकारिता विभाग अंतर्गत के अफसरों से धान खरीदी, पंजीयन में आ रही दिक्कत, भुईया औऱ एग्रीस्टेक एप्प के बारे में जानकारी ली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कृषि/सहकारिता/उद्यान विभाग के अफसरों को एक साथ कैम्प लगाकर लोगों की समस्याओं के निदान करने, महतारी वंदन के हितग्राहियों के ई-केवाईसी, शिक्षा विभाग अंतर्गत साईकिल वितरण एवं शिक्षकों की कमी पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, सभापति अनुसुईया कश्यप, भारती नीरज माली सभापति, अम्बिका विनोद साहू सभापति, अरूणा चन्द्रप्रकाश सूर्या सभापति, निरंजन सिंह पैकरा सभापति, अनिता राजेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, राधा खिलावन पटेल, रजनी पिन्टू मरकाम, जयकुमारी प्रभु जगत स्मृति त्रिलोक श्रीवास व सदस्य वंदना गवेल, परियोजना अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *