ब्रेकिंग

प्रबंधक पर एकतरफा निलंबन के विरोध में संघ ने उपपंजीयक को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी, फिर सुखत को लेकर उठाया सवाल बोले जल्दी कराये उठाव

Spread the love

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी संघ ने उप पंजीयक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर देवरी सोसायटी के प्रबंधक राम मनोहर कौशिक को मामूली शिकायत पर बिना जांच एक पक्षीय कार्यवाही कर निलम्बित करने को गलत ठहराते हुए निलंबन वापस लेने और वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ ने कहा कि शासन का दावा है कि 72 घंटे में धान का उठाव कर लिया जाएगा पर ऐसा होता नही, जिससे सुखत कि मार गरीब कर्मियों को झेलना पड़ता है।
वही इस दौरान किसानों के पंजीयन में आ रही दिक्कत, टोकन के लिए भटकते किसानों, समितियों से धान का उठाव न।होने, सुखत के नाम से अभी से जिम्मेदार अफसरो द्वारा अति मचाने समेत कई तरह के मुद्दे सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *