ब्रेकिंग

सेजस लाला लाजपतराय स्कूल में 25 विद्यार्थियों की निकली लॉटरी, 49 को नहीं मिला एडमिशन…

Spread the love

बिलासपुर / स्वामी आत्मानन्द लाला लाजपतराय सेजस स्कूल में मंगलवार को नए शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश देने लॉटरी की प्रक्रिया की गई।
अहम बात यह है कि जिन सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्ट्रेंथ लगातार गिर रही थी, शिक्षकों की कमी, पढ़ाई के बदत्तर स्थिति और शिक्षकों की कमी के कारण पालकों का मोह भंग हो रहा था, उन्ही सरकारी स्कूलों में सेजस शुरू होने के बाद प्रवेश के लिए मारामारी और सिफारिश का दौर चल निकला, हालात ये है कि प्रवेश के लिए आवेदनों की भरमार को देखते हुए लॉटरी निकालनी पड़ रही…

सोमवार को लालबहादुर शास्त्री सेजस स्कूल के बाद मंगलवार को लाला लाजपतराय स्कूल में मंच सजा मंच पर स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर शाला विकास समिति के जनप्रतिनिधि और सामने प्रवेश के लिए इछुक बच्चों के पालकों की मौजूदगी में बच्चों के हाथों लॉटरी निकालकर प्रवेश की प्रक्रिया की गई। जिन बच्चों के नाम पर लॉटरी निकली उनके पालकों को मंच में बुलाकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कराये गए।

25 सीट के लिए 74 आवेदन

क्लास वन में रिक्त 25 सीटों में प्रवेश के लिए 74 बच्चों के पालकों ने आवेदन किया, जिन 24 विद्यार्थियों की लॉटरी निकली उन्हें प्रवेश देने की प्रक्रिया की गई।

1 महतारी- दुलारी-

इस प्रवेश प्रक्रिया में 1 सीट पर महतारी दुलारी योजना के तहत एक ऐसे बच्चे को प्रवेश दिया गया जिनके पालक की कोरोनाकाल में कोरोना से मौत हो गई थी…

वर्षा शर्मा, सहायक संचालक डीईओ ऑफिस

   अनामिका तिवारी, प्रिनिसिपल लाला लाजपतराय सेजस स्कूल

बीके चौकसे, प्रिनिसिपल सेजस लालबहादुर शास्त्री स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *