ब्रेकिंग

अरपा अर्पण अभियान ने फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप बताया साहेब अरपा मैली हो गई…कहा नई पीढ़ी और जनस्वास्थ्य का है सवाल, अब तो उचित प्रबंधन के लिए पहल कीजिये सरकार

Spread the love

बिलासपुर (सीजी डीएनए न्यूज़) अरपा अर्पण अभियान के संयोजक ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपाकर अंचलवासियो के आस्था के प्रतीक मा अरपा को गन्दगी मुक्त करने उचित प्रबंधन की मांग की है।

मोहन दुबे ने निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में पचरी घाट और शिवघाट के बीच रामसेतु पुल, इंदिरा सेतु और सभी पुलों के ऊपर नदी में कचरा डालने से रोकने जाली लगाने, नदी में गिर रहे नाले नालियो के गंदे बदबूदार पानी को शुद्धिकरण के बाद नदी में छोड़ने उचित कदम उठा शहर के जलस्तर को स्वच्छ बनाने और जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे भयंकर संकट को रोकने, नदी में ठहरे गंदे बदबूदार पानी से मंडरा रहे डेंगू, मलेरिया के संक्रमण के खतरे से शहर के नागरिकों को बचाने की मांग की है।

अरपा अर्पण अभियान के संयोजक श्याम मोहन दुबे का कहना है कि उन्होंने करीब माह भर पूर्व भी निगम आयुक्त से मुलाक़ात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा इसी आशय का ज्ञापन सौपा था पर आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए फिर प्रशासन को जगाने आये है क्योंकि मामला आने वाली नई पीढ़ी और मंडरा रहे जन स्वास्थ्य के खतरे का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *