ब्रेकिंग

लक्ष्मी पूजा के दौरान गाली गलौच और मारपीट से रमतला में तनाव, पुलिस ने दोनों पक्ष के दर्जन भर हमलावरों को किया गिरफ्तार

Spread the love


0 गाँव की गलियों में एक दूसरे पर बरसाई दनादन लाठिया
0 दहशत के कारण लोग खिड़की दरवाजे बंद कर घरों में दुबके रहे

बिलासपुर। न्यायधानी में शुक्रवार देर रात कोनी क्षेत्र के ग्राम रमतला में लक्ष्मी पूजा के दौरान दो गुट आपस मे भिड़ गए। जमकर हुई गाली गलौच और मारपीट के चलते उपजे तनाव के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर माहौल को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात रमतला निवासी सूरज और नीरज दुबे के परिवार लक्ष्मी पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। घर मे परिवार रिस्तेदार और ग्रामीण पूजा अर्चना कर रहे थे। तभी बाहर से आ रही गाली गलौच और विवाद का हल्ला होने पर सूरज और नीरज दुबे के अलावा अन्य लोग बाहर निकले और पूजा पाठ का हवाला दे गाली गलौच कर रहे गांव के ही प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू को मना किया। जिससे विवाद बढ़ गया प्रशांत सूर्यवंशी और उसके घर वाले तो दूसरी तरफ सूरज दुबे, नीरज दुबे व अन्य लोग एक-दूसरे पर लाठी लेकर हमला करने लगे।वारदात और तनाव की सूचना पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, कोनी टीआई नवीन देवांगन, सरकण्डा टीआई तोप सिंह नवरंग दलबल के साथ मौके पर पहुचे और झगड़े को शांत करा उन्हें समझाइस दी। पुलिस ने प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू की रिपोर्ट पर हमलावर सूरज दुबे, नीरज दुबे एवं अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 2 व सूरज दूबे की रिपोर्ट पर अभय सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, प्रशांत सूर्यवंशी व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज किया. और दूसरे दिन शनिवार रात गांव में दबिश देकर एक गुट के हमलावर रमतला निवासी अभय सूर्यवंशी, आकाश रात्रे, साहिल सूर्यवंशी, निर्मल सूर्यवंशी, दीपक सूर्यवंशी, प्रेम कुमार सूर्यवंशी व सेंदरी निवासी राहुल लहरे, विनय महिलांगे, पृथ्वी कुर्रे को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरे गुट से रमतला निवास सूरज दुबे, नीरज दुबे और सुरेश यादव को पकड़कर सिविल लाइन थाना लाया गया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *