ब्रेकिंग

श्री मंगला हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क मनो-रोग चिकित्सा शिविर 21 को, डॉ प्रकाश शुक्ला विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ करेंगे मनोरोग, नशे की लत, यौन रोग, बाल मानसिक विकार, मिर्गी एवं लकवा ग्रस्त मरीजो इलाज

Spread the love

बिलासपुर / बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत असर को नियंत्रित करने जागरूकता और उपचार को जनजन तक पहुँचाने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के श्री मंगला हॉस्पिटल निःशुल्क मनो-रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला अस्पताल से जुड़े अपने 16 अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ रविवार 21 दिसंबर को यहां अपनी सेवाएं देंगे।
नेहरूनगर मेन रोड, मंगला चौक के श्री मंगला हॉस्पिटल, में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में मनोरोग, नशामुक्ति, यौन रोग, बाल मानसिक विकार, मिर्गी एवं लकवा से जुड़ी समस्याओं की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक तनाव, अवसाद और व्यवहार संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि वर्तमान समय में अवसाद, डिप्रेशन, अत्यधिक चिंता, आत्महत्या के विचार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। शिविर में इन सभी मामलों में काउंसलिंग और चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।
इसके अलावा शक करने की बीमारी, वैवाहिक तनाव, यौन चिंता एवं संतुष्टि की कमी जैसी पारिवारिक समस्याओं पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बच्चों के मानसिक विकास पर विशेष फोकस

शिविर में बच्चों से संबंधित मानसिक समस्याओं जैसे ADHD, ऑटिज्म, अत्यधिक क्रोध, चिड़चिड़ापन, मोबाइल की लत, आत्मविश्वास की कमी, शर्मीलापन तथा बिस्तर गीला करने (बेड वेटिंग) जैसी समस्याओं के निदान एवं प्रबंधन पर विशेष परामर्श दिया जाएगा।

बुजुर्गों की व्यवहारिक परेशानियों का उपचार

बुजुर्गों में बढ़ती अल्जाइमर, डिमेंशिया, लकवा या मिर्गी के बाद व्यवहार परिवर्तन, नींद न आना, अत्यधिक बोलना तथा कानों में आवाज़ आने जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क सलाह देंगे।
श्री मंगला हॉस्पिटल ने अधिक जानकारी के लिए संपर्क करने
मोबाइल: 98274 83991..8319306446 जारी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *