ब्रेकिंग

बोदरी नगर पंचायत सीएमओ और बाबू को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार, मामला भवन अनुज्ञा के एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत लेने का

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बोदरी नगर पंचायत की सीएमओ भारती साहू और बाबू सुरेश सिहोरे को एसीबी / /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम
ने मकान का नक्शा पास करने के एवज में एक व्यक्ति से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकण्डा नूतन चौक वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने बोदरी के अपने स्वामित्व की भूमि पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराने नगर पंचायत बोदरी में आवेदन किया था। इसके एवज में कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, 47,257 रुपये अन्य वैधानिक शुल्क जमा कराने और अलग से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के दौरान बाबू सुरेश सिहोरे और सीएमओ भारती साहू द्वारा रिश्वत मांगने और मोलभाव के बाद
रिश्वत की राशि 15 हजार से 12 हजार रुपये तय होने की बात सामने आने पर एसीबी की टीम ने तय योजना के तहत ट्रैप के लिए बुधवार 17 दिसंबर को बेदराम को 12 हजार रुपये देकर नगर पंचायत कार्यालय बोदरी भेजा, जैसे ही बाबू सुरेश सिहोरे ने रिश्वत की रकम वेदराम से लिया। एसीबी बिलासपुर की टीम ने बाबू सुरेश सिहोरे एवं सीएमओ भारती साहू को पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि बाबू सुरेश सिहोरे के पास से बरामद कर ली गई।

एसीबी ने आरोपी सीएमओ भारती साहू और बाबू सुरेश सिहोरे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *