ब्रेकिंग

गाव के ही स्कूल के पीछे मिली 13 दिन से लापता मासूम चिन्मय की लाश, मोबाइल बनी हत्या की वजह आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

0 खण्डहर स्कूल के पीछे दुर्गंध की शिकायत पर हुई लाश बरामद
0 परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाये ढूंढने में कोताही बरतने आरोप

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी के 13 दिनों से लापता 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवँशी की लाश गाव के ही स्कूल में मिलने से परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। मोबाइल सेट उसकी मौत का कारण बना जिसे बेचने के फिराक में गाव का ही आरोपी 19 वर्षीय छत्रपाल सूर्यवँशी पकड़ा गया।

गत 31 जुलाई की शाम, मासूम चिन्मय अचानक लापता हो गया था। बेटे के अचानक गायब होने से परेशान परिजन और मोहल्लेवासी उसे गली- गली और झाड़ियों में तलाशते रहे, उसके माता-पिता रोते बिलखते उसके आने का इंतजार करते रहे लेकिन उसकी लाश गाव के स्कूल के पीछे झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। पर उसका मोबाइल नही मिला। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही 19 वर्षीय छत्रपाल सूर्यवंशी पिता उत्तम सूर्यवंशी से मोबाइल को लेकर उससे झगडा हुआ था, इसी बीच जब छत्रपाल मोबाइल बेचने एक दुकान गया, तो साइबर टीम ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को दुकान से धर दबोचा,
पूछताछ में उसने वारदात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि मोबाइल को लेकर उसका चिन्मय से झगड़ा हुआ था तैश में आकर उसने चिन्मय की हत्या कर शव को गांव के ही स्कूल के पीछे फेंक दिया।
इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए कि क्या मोबाइल की लत बच्चों के लिए जानलेवा बन गई है। क्या ये हत्या का कारण बनता जा रहा है? क्या नई पीढ़ी मोबाइल की लत इतनी घातक हो चुकी है। ये एक बड़ा सन्देश है हर परिवार के लिए कि वे अपने बच्चों को महंगे मोबाइल सेट न दे उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखें ताकि फिर कोई ऐसी अनहोनी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *