ब्रेकिंग

शारदा म्यूजिकल ग्रुप ने प्रतिभाओं को दिया मंच, गायकों ने अपनी गायकी से मचाई धूम…

Spread the love

बिलासपुर। एसएमजी (शारदा म्यूजिकल ग्रुप)  द्वारा रविवार को मेलोडी विब्स द्वारा अरपा पार सीपत चौक के एक होटल में सुर संध्या का आयोजन किया गया…
मंडल के 6 वे सीजन के आयोजन में हृदय बासुरी हो गई बिगड़ा सुर का राग अधरों पर आया नही अंतस का अनुराग गीत की प्रस्तुति देकर गीतकार सागर कुमार मिश्रा ने समा बांध दिया। वही रामायण साहू ने नीले नीले अम्बर पर… गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह की तालियां बटोरी।


कार्यक्रम की अतिथि छत्तीसगढ़ की पार्श्व गायिका श्रद्धा मंडल का म्यूजिक की धुन पर स्वागत कर उनसे दीप प्रज्ज्वलित करा विद्यादायनी माँ सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति दी गई। यशवंत सिंह राजपूत और सहयोगियों ने मंचस्थ अतिथियों संजय सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ की पाश्र्व गायिका श्रद्धा मंडल, श्याम सिंह राजपूत, जयजयराम राजपूत का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यशवंत राजपूत ने स्वागत भाषण में अतिथियों का आभार व्यक्त किया। श्रदा मंडल ने एसएमजी के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यशवंत राजपूत ने जो मंच दिया इसके लिए वे आभारी है, जो मंच मिले उसका मान रखे यही कामना है। श्रोताओं की मांग पर श्रद्धा मंडल ने अपनी गीत डोलत हावे मन हा डोलत हावे न कि प्रस्तुति दी।
वही मनीष साहू ने संगीत प्रेमियों को नई शिक्षा नीति से जुड़ने संगीत महती भूमिका अदा करेगा ये सन्देश दिया।

यशवंत सिंह राजपूत, आयोजक एसएमजी ग्रुप
श्रद्धा मंडल पार्श्व गायिका छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *