ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था का ये हाल, देर रात हाईप्रोफाइल पार्टी में दे दनादन और तोड़फोड़, मामला ऐलसवेयर होटल का

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर। ये वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के ऐलसवेयर होटल में शनिवार देर रात आयोजित हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी की है…
आप खुद देखिये कैसे चकमकती डिस्को लाइट पर युवा म्यूजिक पर थिरक रहे है,,, बाहरदो गुटों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मचा है, पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा कि तेज म्यूजिक और नाच-गाने के बीच अचानक कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर होटल परिसर में घुसे और एक युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आपस मे भिड़ गए मारपीट करने वाले युवाओं ने परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, पार्टी में राहुल गवली और उसके साथियों का शुभम लेखवानी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ आरोप है कि राहुल गवली ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम लेखवानी पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर जब मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची भागमभाग मच गई आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल आरोपियों के सम्बंध में पतासाजी शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
रायपुर और नवा रायपुर में देर रात होने वाली पार्टिया लंबे समय से चर्चा में है, हाल ही में विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा के जेडी फार्म हाउस में रेव पार्टी से 22 लोगों को शराब व नशीली सामग्री जब्त कर गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
सवाल यह उठ रहा कि प्रदेश की राजधानी में जहां सीएम से लेकर डीजी और मुख्यचिव निवासरत है, जब वहा के कांनूंन व्यवस्था का ये हाल है तो राज्य के अन्य जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, ये हाल तब है जब खुद पीएम ने राजधानी में डीजीपी कांफ्रेंस की मुख्यमंत्री भी कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस कर कानून व्यवस्था के हाल की समीक्षा कर चेतावनी दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *