ब्रेकिंग

मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर पड़ोसन से 4 लाख 60 हजार की ठगी, जिला अस्पताल की आरोपी नर्स गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर. मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से 4 लाख 60 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में सरकंडा पुलिस ने जिला अस्पताल की आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा राजकिशोर नगर के पाटलिपुत्र कालोनी निवासी 40 वर्षीय शरद चन्द्र वर्मा पिता राज कुमार वर्मा ने गत 11 नवम्बर को लिखित रिपोर्ट कराई कि उसकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू पाटले नामक महिला भी नर्स है दोनों के बीच अच्छा सम्बन्ध था। 2 साल पूर्व गत सन 2022 में वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गये थे। जहां मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति से यह कहकर मिलवाया कि वह मंत्रालय रायपुर में अधिकारी है वो मंत्रालय में नौकरी लगा देगा।

मंजू की बातों पर झांसे में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में मंजू के कहने पर सतीश सोनवानी के गूगल पे एकाउण्ट पर 459551/- रू. ऑनलाईन ट्रांसफर कराया। काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर जब वह मंजू से पैसों की मांग करने लगा तो वह टाल मटोल करने लगी। सतीश ने भी पैसों के लिए तकादा करने पर कोई जवाब नहीं दिया उल्टे उसके नम्बर को ब्लॉक कर दिया इसके बाद मंजू ने भी नम्बर को ब्लॉक कर दिया। अस्पताल में तकादा करने पर मंजू ने पैसा वापस करने से मना कर कह दिया नही करूंगी जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो मरवा दूंगी । रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर 35 वर्षीया आरोपी मंजू पाटले पिता ब्यासनारायण पाटले निवासी ग्राम भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा हा.मु. टिकरापारा मन्नू चौक से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *