ब्रेकिंग

विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देने डीपी विप्र कॉलेज प्रबंधन प्रतिबद्ध, युवा शक्ति को मिलेगी रियायती शिक्षा और रोजगार- प्राचार्य

बिलासपुर। ऑटोनॉमस की मान्यता मिलने के बाद डीपी विप्र कालेज में खुशी का माहौल है। इससे अब पेपर सेट करने से लेकर परीक्षा का आयोजन समेत सारी गतिविधियां कालेज प्रबन्धन के निर्णय पर होगा। अटल यूनिवर्सिटी केवल डिग्री प्रदाय करेगी। इससे यहाँ रोजगार परक शिक्षा देने पर लगे विराम के हटने से विद्यार्थियों को कम फीस में कौशल उन्नयन और स्थानीय उधोग के हिसाब से पढ़ाई का लाभ मिलेगा और देश की शक्ति कहे जाने वाले युवाओं को पढ़ाई और रोजगार के लिए दीगर प्रान्त में भटकना नही पड़ेगा ऐसा दावा है।
डीपी विप्र कॉलेज को कोर्ट से ऑटोनामस का दर्जा मिलने और साल भर से इसके लिए चली कानूनी प्रक्रिया के बाद कॉलेज प्रबन्धक की हुई जीत और इस उपलब्धि को लेकर सीजीडीएनए ने कॉलेज की प्रिनिसिपल डॉ श्रीमती अंजू शुक्ला से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रही है-

डॉ. अंजू शुक्ला प्राचार्य,

डीपी विप्र कॉलेज बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *