ब्रेकिंग

राजधानी के बाद न्यायधानी के  इल्यूम बार में भी रविवार देर रात दो गुट के बीच दे दनादन, सिरगिट्टी पुलिस ने लहराई लाठी 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर के रायपुर रोड के इल्यूम बार से रविवार देर रात दो गुट के बीच एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने का वीडियो सामने आया है।बताया जा रहा कि बार के क्लब में डांस कर के दौरान धक्का मुक्की को लेकर युवकों के बीच अचानक विवाद हुआ और देखते ही देखते दनादन मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए सोशल मीडिया पर युवकों के बीच मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा।
घटना की सूचना पर पहुची सिरगिट्टी पुलिस ने चार युवकों को धरदबोचा। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात राजधानी नवा रायपुर के ऐलसवेयर होटल के हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी में ऐसे ही मारपीट का सामने आया था इसके बाद ऐसी ही वारदात यहां रायपुर रोड के चर्चित इल्यूम बार से सामने आई है।

ये है गिरफ्तार आरोपी

1.कुणाल धीरज (20 वर्ष), निवासी सिलपहरी, सिरगिट्टी
2.सदिल अली उर्फ शाहरुख अली (37 वर्ष), चाँटीडीह ईरानी मोहल्ला,
3.प्रदीप प्रजापति (37 वर्ष), निवासी जरहाभाठा,

4.श्याम लाल यादव (38 वर्ष), निवासी यादव नगर, तिफरा,

ये है वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *