बिलासपुर। लालखदान क्षेत्र के आदतन बदमाश रंजन गर्ग के ढेंका स्थित एक एकड़ अतिक्रमित भूमि के अवैध निर्माण और घेरे को प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जमींदोज कर दिया। इस दौरान रंजन के परिजनों ने हाट हूट भी किया परन्तु पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
शुक्रवार सुबह जब पुलिस और प्रशासन का अमला कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर पहुँचा तो वहां हड़कम्प मच गया। आदतन बदमाश के परिजनों और पुलिस व प्रशासन के अमले से झड़प भी हुई पर पुलिस ने जब हड़काया सब शांत हो गए। इसके बॉद लगभग 1 एकड़ जमीन के घेरे और अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहवा दिया गया।

एसडीएम पीयूष तिवारी ने बताया कि जनदर्शन में ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष रंजन गर्ग के द्वारा 1 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। कलेक्टर अवनीश कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा कि रंजन ने 15 डिसमिल अपनी निजो जमीन के सामने लगभग 1 एकड़ जमीन पर कब्जा किया था जिसे ढहवाया गया है। अभी मौके पर कार्रवाई जारी है।
000
राहुल शर्मा
तहसीलदार, बिलासपुर



