
बिलासपुर,,,, SDM और थानेदार का तबादला हो गया… कलेक्टर और जिम्मेदार सुन नहीं रहे है! इधर चूचूहियापारा साईं होटल का संचालक पिछले 2 साल से विधानसभा चुनाव के लंबित 150 लाख के बकाया भुगतान के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा है! मामला 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान PM मोदी की सुरक्षा के लगे SPG कमांडो की टिम को ठहराने और उनके खानपान के बिल का है!




2023 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का बिलासपुर आगमन हुआ था! उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित किया…

उनके आगमन के मद्देनजर SPG कमांडो की टिम पहले ही बिलासपुर आई… होटल संचालक का कहना है! कि SDM सुभाष कुमार के कहने पर थानेदार JP गुप्ता ने उस समय PM मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो को उनके होटल में ठहराया था!

तब से लेकर आजतक वे कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और थाने के चक्कर काट रहे है! आज जन दर्शन में वे फिर से बकाया बिल के लिए गुहार लगाने कलेक्टर के पास आए थे…!



