
0 गन्दा है पर धंधा है इसलिए सामने नही आ रहे गाड़ी मालिक

0 कलेक्ट्रेट में गाड़ी छुड़वाने चालान की कापी लेने आये तब खुला मामला
बिलासपुर / चोर से कहो चोरी करो पब्लिक को कहो जागते रहो। जिले के खनिज विभाग से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, आरोप है कि विभाग ने दिखावे की कार्रवाई के लिए डंपर और पोकलेन बुलवा जब्ती बना 2 लाख 74 हजार का जुर्माना ठोक दिया। दिखावे की कार्रवाई के नाम पर दो दिन के लिए गाड़ियों की मांग की गई थी, 20 दिन हो गए गाड़ी थाने में खड़ी है, धंधा करना है इसलिए गाड़ी और पोकलेन के मालिक कुछ बोलने तैयार नही। वो तो कलेक्ट्रेट में चालान की कापी लेने खनिज विभाग पहुँचे पीड़ितों की बातचीत से मामला सामने आ गया।
आरोप में कितनी सच्चाई है ये तो राम जाने पर सीजीडीएनए के सामने ये मामला चर्चा में आया है, इस आरोप ने जिले में खनिज संसाधन की खुली लूट को जग जाहिर कर दिया है, बच्चा बच्चा जान गया है कि सत्ता परिवर्तन के बाद रेत से माल निकालने का खेल चल कैसे रहा है।
मांडवाली बादशाह कौन
खनिज विभाग में बकायदा सामने गेट के बेंच पर मांडवाली बादशाह का डेरा रहता है, यही मांडवाली बादशाह भाव ताव करके ट्रैक्टर, हाइवा और पोकलेन छुड़वाने खेल करते है।
15 हजार की मांग 5-5 हजार में छोड़े
पिछले दिनों खनिज विभाग की टीम ने रेत से भरी गाड़ियों को पकड़ा इसके बाद ट्रैक्टरों को सिरगिट्टी थाने ले जाने चमकौव्वल कर 15- 15 हजार रुपये की मांग की, फिर रास्ते मे 5-5 हजार रुपये लेकर सभी ट्रैक्टरों को रास्ते से ही छोड़ दिया।
नही उठाया फोन
इस मामले की सच्चाई जानने सीजीडीएनए की टीम ने उपसंचालक खनिज प्रशासन किशोर कुमार गोलघाटे से सम्पर्क का प्रयास किया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

