ब्रेकिंग

कमीशन और 40 हजार के देशी मुर्गे खा लोन देने से नट गया मस्तूरी एसबीआई बीएम, किसान ने एसडीएम से शिकायत कर दी आत्मदाह की चेतावनी

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी से 38 हजार के मुर्गे और कमीशन डकारने के बाद एसबीआइ ब्रांच के मैनेजर द्वारा किसान को लोन देने से इनकार करने की खबर से बवाल मच गया है । दरअसल पीड़ित किसान ने कलेक्टर के नाम एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए आमरण अनशन और आत्मदाह की चेतावनी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरगंवा निवासी कृषक रूपचंद मनहर ने एसडीएम को की गई शिकायत में बताया कि उसने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए मस्तूरी के एसबीआइ ब्रांच में 12 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन एडवांस भी ले लिया जिसे किसान ने किसी तरह अपनी मुर्गियां बेचकर चुकाई।
इसके बाद मैनेजर ने किसान को बहाने से बुला उससे देशी मुर्गे की पार्टी ली, इसके बाद वह हर शनिवार को देशी मुर्गा उड़ाने लगा। पर न तो लोन दिलाया न कमीशन का पैसा दिया और न ही मुर्गा पार्टी का
38,900 रुपये वापस किया। परेशान किसान ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम पूरे मामले की शिकायत कर बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित किसान कहना है कि उसके पास मुर्गा पार्टी का 39000 का
बिल भी है।

पीड़ित कृषक ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधक ने कमीशन और मुर्गा पार्टी की
राशि वापस नही की तो वह 2 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक बैंक के सामने आमरण अनशन करेगा। इसके बाद भी राशि नही मिली तो वह
कीटनाशक पीकर या पेट्रोल छिड़क कर बैंक के सामने अत्मदाह कर लेगा।
जिसकी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधक की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *