
0 एक दो नही पूरे गांव की महिलाओ को मुड़ गई महिला

0 पुलिस के पास पहुँचा मामला अब तक 90 हजार की चपत आई सामने

बिलासपुर। .चकरभाठा के परसदा माता चौरा गांव में
नए बर्तन और विदेश से ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर सोना-चांदी का फोटो भेजने के नाम पर जेवरात और बर्तन अपने कब्जे में लिया और शाम तक लौटने का झांसा दे फरार हो गए। अभी तक करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। महिला ने और भी कई ग्रामीण महिलाओं को झटका दिया है।

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। इस वारदात ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन के जनजागरण के अभियान की हवा निकाल दी,

वहीं आम ग्रमीणों के जानमाल की सुरक्षा के लिए मचाये जा रहे शोर की भी पोल खुल गई, जाहिर है कि मुसाफिरी का दावा फेल है तभी तो गाँवो में ठगों की टोली ठगी करने मैदान में उतर गई है, और इस तरह की वारदात सामने आ रही वो भी थोक में ठगी का।



