ब्रेकिंग
BILASPURUncategorized

पुलिस सहायता केंद्र में लटक रहा ताला, सकर्रावासी कह रहे अब नही कोई सुनने वाला…

बिलासपुर तखतपुर विधानसभा के ग्राम सकर्रा की कानून व्यवस्था इन दिनों पुलिस सहायता केंद्र के बोर्ड के भरोसे है…क्योकि यहाँ ताला लटका रहा और पुलिस कर्मी नदारद है।

जाहिर है कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने के कारण हिर्री थाना क्षेत्र के इस गाँव के पंचायत भवन में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई थी, पर अब इस सहायता केंद्र में अब ताला लटक रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले गाँव मे झगड़ा झंझट होने पर वे लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस सहायता केंद्र में अपनी शिकायत लेकर जाते थे, यहाँ मौजूद पुलिस कर्मी दोनो पक्ष को तलब कर उनके बीच समझौता करा शांति व्यवस्था बनाने पहल करते थे और बात न बनने पर उन्हें एफआईआर कराने के लिए हिर्री थाना भेजते थे, कम से कम गाव और आसपास के शरारती तत्वों में पुलिस का खौफ तो था अब वो भी नही है।

इस पुलिस सहायता केंद्र के बन्द होने से गाँव मे अवैध दारू गांजा और नशे का अन्य सामान बेचने वालों और आपराधिक तत्वों की बल्ले बल्ले है, वे तो ये चाहते ही थे, पर गाँव के सभ्रांत लोगो को पुलिस की मौजूदगी से राहत थी अब वो भी नही रही।
ग्रामीणों का कहना है कि 31 दिसम्बर को साल की विदाई और अंग्रेजी नववर्ष के आगमन पर हो हुड़दंग और किसी तरह की अनहोनी का खतरा है इसे ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस सहायता केंद्र को खोला जाए ताकि गाँव का माहौल खराब न हो शांति व्यवथा कायम रहे।


आप खुद सुनिए क्या कह रहे ग्रामीण-

मनोहर कौशिक, पूर्व उपसरपंच सकर्रा
मंत्रु कर्ष, निवासी सकर्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button