
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कब्बड़ी मैच के दौरान तेज आंधी-तूफान से मैदान में लगा टेंट उखड़कर 11 केवी की लाइन से टकरा गया इस हादसे में करंट की चपेट में आने से तीन युवा खिलाड़ियों की मौत हो गई।


ये हादसा बड़ेराजपुर ब्लॉक के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रावसवाही का जहा गाव के मैदान में शनिवार रात कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था। मैच चल रहा था तभी तेज अंधड़ शुरू हो गई, आंधी- तूफान इतनी तेज थी कि आयोजन के लिए लगाया गया टैंट ही उखड़ गया और ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गई और करंट की चपेट 6 लोग आ गए

जिससे कोंडागांव के गरांजीडीही निवासी 24 वर्षीय सतीशकुमार नेताम, पांडेपारा निवासी 25 वर्षीय श्याम नेताम और बांसकोट निवासी 25 वर्षीय सुनील शोरी की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने करंट से झुलसे घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



