ब्रेकिंग

आरा के डिस्टिलरीज एंड बॉटलर्स भेजी गई 25 टन चावल के गबन का आरोपी बिहार से पकड़ाया, मामला ठनठन गोपाल 6 लाख में से 5.90 लाख खर्च कर दिए..बेटी की शादी में 1000 बरामद तखतपुर पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बिलासपुर ../ जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में 25 टन चावल के गबन के मामले के फरार आरोपी को तखतपुर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक
रायपुर के सत्यम रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के संचालक बृजेश कुमार सिंह ने गत 8 नवंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवरंग राइस मिल, तखतपुर से ट्रक क्रमांक बीआर 01 जीएम 7496 में 25 टन चावल लोड कर चालक अमरनाथ चौधरी को गडहनी, आरा (बिहार) स्थित डिस्टिलरीज एंड बॉटलर्स प्रा.लि. यूनिट-3 डिस्टिलरी डिवीजन पहुंचाने के लिए रवाना किया गया था। लेकिन चालक ने चावल को निर्धारित स्थान पर न पहुंचाकर गबन कर लिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ बिहार में डेरा डाल पतासाजी करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रक को बिहार के चकसिंकदर के सुरत्जा पेट्रोल पंप से जब्त कर आरोपी को मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस के हाजीपुर में दबिश देकर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अमरनाथ चौधरी, पिता स्व. जोगेन्द्र चौधरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम धंधुआ बिचलाटोला, चौकी बहसी, थाना जंदाहा, जिला वैशाली (बिहार) ने पूछताछ में बताया कि उसने 25 टन चावल को बिहार की एक दुकान में लगभग 6 लाख रुपये में बेचा और बिक्री की राशि में से 5 लाख 99 हजार रुपये उसने अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिए, उसके पास मात्र 1000 रुपये बचे है,
पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 600/2024, धारा 316(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *