ब्रेकिंग

पुलिस प्रशासन के जनजागरूकता अभियान पर ठग भारी, फिर दोगुना मुनाफे का झांसा दे 1 करोड़ 31 लाख की ठगी

Spread the love

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने हैवन्स कम्पनी के पूर्व कर्मचारी से 1 करोड़ 31 लाख की ठगी कर ली। शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक तोरवा हेमूनगर निवासी हवैन्स कम्पनी के पूर्व कर्मचारी कुलवीर सिंह भट्टी के मोबाइल पर मई 2025 में एक अनजान नंबर से लिंक आया। लिंक खोलने पर निवेश करने पर दोगुना लाभ मिलने का दावा किया गया था।लालच में आकर कुलवीर सिंह ने ठगों के बताए अनुसार रकम जमा करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उनसे लगातार पैसे निवेश कराए। पीड़ित श्री सिंह ने उनके झांसे में आकर घर के जेवर गिरवी रख दिए, रिश्तेदारों से उधार लेकर भी रकम जुटाई और आठ महीनों के में उन्होंने कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये जमा कर दिए। मुनाफे की राशि मांगने पर ठगों ने 85 हजार रुपये और जमा करने पर भुगतान करने का आश्वासन दिया और फिर मोबाइल ही बन्द कर दिया ठगी का अहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 66(घ) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

पंकज कुमार पटेल, एडिशनल एसपी बिलासपुर अर्बन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *