ब्रेकिंग

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी सुराज लाने नसीहत

Spread the love

बिलासपुर। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण स्व लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

शपथ समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव बतौर मुख्य आतिथि और विधायक धर्मजीत सिंह, धरम लाल कौशिक, सुशांत शुक्ला मौजूद रहे। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप और सदस्यों ने पड़ और गोपनीयता की शपथ ली।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने और गांव के संपूर्ण विकास का आव्हान किया। वही उपमुख्यमंत्री श्री साव ने जन भावनाओं के अनुरूप काम करके गांवो में पहले की ही तरह प्रेम सद्भाव का वातावरण बना सुराज स्थापित करने की जरूरत बताते हुए कहा कि इसी बड़े उद्देश्य को लेकर संविधान में संशोधन कर पंचायतों को सशक्त बनाने पंचायती राज व्यवस्था बनाई गई है।

इसे मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि बिलासपुर की जिला पंचायत की यह नई टीम गांव में सुराज लाएगी। साथ ही उन्होंने 30 मार्च को ग्राम मोहभट्टा में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आगमन और छत्तीसगढ़वासियो को मिलने वाली हजारो करोड़ की सौगात का जिक्र किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कलेक्टर अवनीश शरण, श्रीमती हर्षिता पांडे, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, रामदेव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *