
बिलासपुर । एनपीजी मीडिया ग्रुप ने अपनी माता स्व0 श्रीमती सूर्यकुमारी दीक्षित और पिता स्व० डॉ. राजनारायण दीक्षित की स्मृति में सम्भाग के सबसे बड़े मेडिकल कालेज अस्पताल सिम्स को आमजनमानस को पेयजल मुहैया कराने वाटर कूलर दान दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया।
इस आधुनिक वॉटर कूलर से मरीजो और उनके परिजनों को नार्मल और ठंडा पानी मिलेगा। इस मौके पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने एनपीजी न्यूज और दीक्षित परिवार के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा बढ़ाने में ऐसे सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे अस्पताल की सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने भी दीक्षित परिवार के इस पहल को मानव सेवा के लिए अच्छा पहल बताया। इस अवसर पर एनपीजी न्यूज के संपादक संजय दीक्षित ने कहा कि मरीजों के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना माता-पिता के प्रति श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर सिम्स के एनिस्थिसिया डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर मधुमिता मूर्ति, ओएसडी डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ० अशोक दीक्षित , रुद्र अवस्थी, सूरज दीक्षित, राधाकिशन शर्मा आनंद मिश्रा और विवेक शर्मा मौजूद रहे।
