ब्रेकिंग

सरपंच और मेडिकल स्टोर्स संचालक बाहर, मौके से पंचनामा कर लौटे पटवारी अब सीमांकन 27 को, मामला लगरा के चर्चित आबादी भूमि का…

Spread the love

बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सरकारी जमीन में कब्जे के खेल और वामन अवतारों के बढ़ते पग को लेकर हड़कंप मचा हुआ है! शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर लगरा के चर्चित आबादी भूमि को मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बेचने के मामले के तूल पकड़ने पर शुक्रवार को पटवारी तय नोटिस के मुताबिक मौके का सीमांकन करने पहुंचे तो सरपंच और मेडिकल स्टोर संचालक ने बाहर होने का हवाला दिया जिससे पटवारी पंचनामा तैयार कर 27 तारीख को पुनः सीमांकन की चेतावनी देकर लौट गए…
मामले के तूल पकड़ने के बाद तहसीलदार ने पटवारी रूपेश गुरुद्वान को जांच के लिए निर्देश दिए… तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी अपने सहायक के साथ तय समय पर मौका मुआयना और सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे… नोटिस के बाद भी मौके पर उपस्थित न होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक, सरपंच और अन्य पक्षकारों को सीमांकन कार्रवाई के लिए मौके पर तलब किया… पर सरपंच और मेडिकल स्टोर संचालक ने बाहर होने का हवाला देकर उपस्थिति पर असमर्थता जताई… पटवारी ने मौके पर ही पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर वहां चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने का निर्देश देकर पुनः 27 जनवरी को सभी पक्ष कारों को नोटिस जारी कर तलब करने और इस बार मौके पर उपस्थित न होने पर एक एक पक्षीय कार्रवाई होने की चेतावनी दी है!

खेमनारायण श्रीवास, लगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *