ब्रेकिंग

धर्मांतरण, लव जिहाद और खुले में मांस बिक्री से आक्रोश, हिंदू संगठनों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ और खासकर बिलासपुर में धड़ल्ले से चल रहे धर्मान्तरण, लव जिहाद पर कठोर कानून बनाने और खुलेआम बिक रहे मांस विक्रय पर हिन्दू संगठनों ने कड़ा कानून बनाकर रोक लगाने की मांग की है। वे बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

हिंदू संगठनों से जुड़े महेंद्र जैन,राम सिंह,राजीव शर्मा,राजा शर्मा,अभिषेक चौबे,यतींद्र मिश्र सहित अन्य हिंदूवादी संगठनो ने आरोप लगाया कि प्रलोभन दे छलकपट कर तय साजिश के तहत हिंदुओ से धर्मान्तरण कराया जा रहा है।
धर्मान्तरित व्यक्ति अपनी पत्नी परिवार और समाज पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे, जिसके कारण परिवार टूट रहे है और सामाजिक विद्वेष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ईसाई समाज द्वारा जगह-जगह बड़े बड़े आयोजन एवं सभाएं कर भोले माले लोगों को बहलाकर फुसलाकर धर्मान्तरित कराया जा रहा।


वन्दे मातरम् मित्र मण्डल लगातार पुलिस प्रशासन से इसे रोकने निवेदन कर रहा है लेकिन कानून में धर्मान्तरण रोकने प्रभावी प्रावधान न होने के कारण प्रशासन मी समुचित कार्यवाही करने में असमर्थ है।
लव जेहाद की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। हिन्दू बेटियाँ जेहादियों का शिकार हो रहीं है और उनके साजिश में फंसकर शारीरिक एवं मानसिक शोषण के शिकार हो रहे। धर्म परिवर्तन करा उनकी शादियां कर उन्हें शारीरिक यातनाएं देने और हत्या तक करने के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने बताया कि
पिछले साढे तीन वर्षों में अनेक बेटियों को लव जेहाद का शिकार होने से बचा उनका विवाह कराया गया हैं। वन्दे मातरम् मित्र मण्डल ने धर्मान्तरण एवं लव जेहाद पर कठोर कानून बना मृत्यु दंड का प्रावधान करने की मांग की है, जिससे प्रदेश के हिन्दुओं को इन जेहादियों की कुटिल चालों से मुक्ति मिल सके एवं हिन्दुओं में सुरक्षा एवं सम्मान का भाव बना रहे।
उन्होंने शाकाहारी लोगों की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए खुले मे मांस बिक्री के लिए स्थान निर्धारित करने और इसका कठोरता से पालन कराने मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *