
0 पूछ रहे लोग ये कौन कम्पनी का मुसवा जो उगल रहा अतिरिक्त धान

0 जिला विपणन, सहकारिता और खाद्य विभाग की मॉनिटरिंग के बाद भी ये हाल…
बिलासपुर – समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अब केवल 9 दिन शेष रह गए है। लक्ष्य के मुताबिक 24 प्रतिशत धान खरीदी की प्रक्रिया होनी है।
आलम यह है कि181 राइस मिलो में भौतिक सत्यापन के दौरान 1,32,000 कुंटल अवैध धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग
56.57 करोड़ रुपये आंकी गई है। नियमों के उल्लंघन के मामले में 5 राइस मिलों को सील किया गया है। वही धान के अवैध भण्डारण के 71 मामले पकड़े गए है।
जिले के खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि अभी तक जिले के अन्नदाताओं से 76 प्रतिशत धान की खरीदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर धान की रीसाइक्लिंग और अवैध भंडारण पर रोक लगाने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 181 राइस मिलो का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान 1,32,000 कुंटल धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 56.57 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 राइस मिलों को सील किया गया है। इसके अलावा 71 मामलों में अवैध धान भंडारण पकड़ा गया, जिन पर खाद्य विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभागीय टीम लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, रीसाइक्लिंग या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी जांच और कार्रवाई का यह अभियान सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रहें और खरीदी व्यवस्था निष्पक्ष बनी रहे।
सवाल यह उठ रहा कि जब पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा और 21 क्विंटल प्रति क्विंटल के मान से अन्नदाताओं से धान की खरीदी तय है तो फिर राइस मिलो में 1,32,000 क्विंटल अवैध धान आया कहा से ये कौन सा मुसवा है जो 1 लाख 32 बाजार क्विंटल अतिरिक्त धान उगल रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

