ब्रेकिंग

हिरासत में मौत को लेकर बलरामपुर में फिर बवाल और पथराव, एएसपी समेत कई पुलिस कर्मी घायल

Spread the love

बिलासपुर। बलरामपुर के कोतवाली में चपरासी गुरुचंद मंडल की हिरासत में मौत के मामले को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को फिर बड़ा बवाल हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस बल मृतक के पार्थिव देह को जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए गाँव लेकर पहुची।
घटना से आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस पर फिर पथराव कर दी। पत्थरबाजी में एडिशनल एसपी निमिशा पाण्डेय को भी चोटे आई इसके बाद माहौल गर्माने पर लाइन से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे रहे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


बताया जाता है माहौल तब बिगड़ा जब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपने लिखापढ़ी की और उन्हें बुलाया पर परिजन शव को लेने से इंकार करते हुए अपनी मांगो के लेकर हास्पिटल चौक पर धरने पर बैठ गए जिससे पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई और फिर भीड़ उग्र हो गई। बताया जाता है कि इस पथराव में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई है।


थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित


मामले के गरमाने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *