बिलासपुर। भाजपा के पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव के परिणामों से स्प्ष्ट हो गया कि जनता ने कांग्रेस की सरकार को नकार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होने कहा कि हर चुनाव के बाद हार पर मंथन करने के बजाय कांग्रेसी ईवीएम पर सवाल उठाते है। पर जब कांग्रेस की जीत होती है तब कोई खोट नही दिखती और ईवीएम की आरती उतारते हैं। निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हार को स्वीकार कर इस पर मंथन कर कार्यकर्ता और जनता का विश्वास जितने की लिए ठोस पहल करने के बजाय कांग्रेसी फिर हार के बाद ईवीएम को लेकर सोशल मीडिया में अनर्गल बयान बाजी कर खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर अपनी भड़ास निकाल आपस मे भिड़ रहे।
पूर्व एल्डरमेन श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता ने “कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़” के नारे और भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के वादों पर विश्वास किया है।
कांग्रेस के हाथ से इसलिए गई सत्ता
पूर्व एल्डरमेन श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे 5 साल
गोबर जमीन शराब व्यापम पीएससी घोटाला और केवल भ्रष्टाचार किया। आमजनता भ्र्ष्टाचार घोटालो और बढ़ते अपराधों से त्रस्त रही जिसके चलते उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा। युवा पत्रकार और पुलिस कर्मी के हत्याकांड में कांग्रेस सरकार से जुड़े नेताओं के खुले संरक्षण की चर्चा रही जो कांग्रेस के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित हुआ। उन्होंने इस बात की संभावना जताई कि निकाय और पंचायत चुनाव में जिस तरह कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा और इसके बाद पार्टी में जिस तरह से घमासान मचा है उससे ऐसे संकेत दिखाई दे रहे कि कांग्रेस में फुट पड़ेगी और बडे नेता क्षेत्रीय दल का रुख करेंगे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

