ब्रेकिंग

आग लग रही धुंआ सा उठ रहा, तो अपनाए ये उपाय, एसडीआरएफ ने दिये आग से बचने- बचाने के टिप्स…

Spread the love

बिलासपुर। नगर सेना एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुधवार को बिलासपुर पुलिस मुख्यालय में आगजनी से बचने और बचाने के गुर सिखाए।
मौके पर खड़ी बड़ी व मिनी फायर ब्रिगेड और केमिकल से आग लगने पर कैसे इससे निबटना है इसका डेमोस्ट्रेशन दिखाया गया। होमगार्ड के कमांडेंट ने अपने मातहत स्टाफ के साथ दिखाया कि कैसे गैस सिलेंडर में आग लगने पर केमिकल और खाली बाल्टी और दूसरे तरीके से आग बुझाना कारगर होगा। यदि आप बहुमंजिला भवन में रहते है तो कैसे समय रहते आग की लपटों से घिरे सिलेंडर को बाहर निकाल सकते है। कितने समय मे और कैसे विस्फोट का खतरा है। कैसे इस तरह की अनहोनी को रोका जा सकता है।

   इस खुले डेमोस्ट्रेशन को देखने पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के स्टाफ और आमजन जुटे रहे।

0000
दिपांकुर नाथ
कमांडेंड, होमगार्ड बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *