
बिलासपुर। भाजपा के मेयर पद की टिकट पचड़े में पड़ गई है। एक नेता द्वारा नेताप्रतिपक्ष की पत्नी का नाम आगे बढ़ने से विरोध हो गया कि आखिर उसी परिवार को बार – बार पद और टिकट क्यो क्या बाकी आस लगाए नेता भीड़ जुटाने और नेताओं के स्वागत के लिए है।
मेयर पद के लिए जिस महिला प्रत्याशी का नाम सामने आ रहा उन पर सन 94-95 के पार्षद चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने, फिर 1999 के चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने के बाद पूर्व मेयर के साथ जोगी कांग्रेस में शामिल होने का आरोप है।

इन पदों पर रही
0 महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
0 महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री
0 महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
0 और वर्तमान में वे अभी भी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में है।
और नेताजी का पॉलिटिकल स्टेटस
0 दो बार सभापति
0 जनकार्य प्रभारी
0 नेताप्रतिपक्ष
विवादों से नाता
नेताजी की पत्नी का नाम सामने आने के बाद शहरवासियों निगम कर्मियों भाजपा से जुड़े नेताओ और कार्यकर्ताओं में चर्चा इस बात की है कि कही मैडम मेयर बन गई तो नेताजी का पारा आसमान पहुँच जाएगा।
0 जब वे जनकार्य विभाग के प्रभारी सदस्य रहे तब उन्होंने पम्प हाउस में जलकार्य विभाग के एक स्टाफ से मारपीट की थी, जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ा।
0 बिजली का मीटर चेक करने पहुचे बिजली कर्मियों से गाली गलौच और मारपीट का मामला सामने आया था।
0 निगम कर्मियों से अपने ईंट भट्ठे में काम कराने के आरोप लगे थे।
0 व्यापार विहार के एक होटल के निर्माण के लिए निगम के गाड़ी अमले से गड्ढे को पटवाने का आरोप लगा खूब हंगामा भी हुआ जिसमें पूर्व कमिश्नर ने एक वाहन चालक को बलि का बकरा बना मामले को सम्हाला।
0 फार्म हाउस में जुआ पकड़े जाने पर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और समाज के लोगो को तोरवा थाने में ले जाकर हंगामा मचाने का मामला भी सामने आया था।
पार्टी में भी विरोध
खुलकर न सही पर पार्टी के अंदर भी इस महिला प्रत्याशी और उनके पति के खिलाफ जमकर विरोध है, ये बात अलग है कि कोई खुलकर नही बोल रहे।
चर्चा ये भी है
चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस से लगभग कुर्मी समाज के एक नेता का नाम लगभग फाइनल है, ऐसे में यदि इसी वर्ग के किसी प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाए तो परिणाम बेहतर होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

