ब्रेकिंग

अशोक नगर मुरूम खदान के अटल आवास क्षेत्र में मिली युवा श्रमिक की खून से सनी लाश, जांच में जुटी सरकंडा पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा अशोक नगर मुरुम खदान के अटल आवास क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक की खून से सनी लाश मिली है! युवक की पहचान रोजी मजदूरी करने वाले चंदवा उर्फ गोलू उर्फ खगेंद्र पिता राम कैलाश ठाकुर के रूप में हुई। रक्तरंजित लाश मिलने की खबर से हड़कम्प मच गया।

घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई! युवक के गले और शरीर में चोट के निशान है!
माना जा रहा है! कि किसी ने उसकी हत्या की है! युवक की लाश मिलने की खबर से मौके पर भीड़ जुट गई! पिछले साल भी बिलासपुर में 48 हत्या की घटनाएं हुई थी और इस साल भी साल के शुरू होते ही हत्या का नया मामला सामने आया है। पुलिस इसे सुलझाने का प्रयास कर रही है।

सिद्धार्थ बघेल,  DSP सरकंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *