
बिलासपुर… न्यायधानी के जिला अधिवक्ता संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत और स्टेनो जूही सोम पर जमानत प्रकरण में 5000 की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने मांग की है।



जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि पाण्डेय ने बताया कि जमानत आवेदन में समस्त आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया था। स्टेनो ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत से दूरभाष पर चर्चा की। हमारे सदस्य के अनुसार वहां भी राशि की मांग दोहराई गई। पैसे देने से इनकार करने पर सक्षम जमानतदार होने के बावजूद पक्षकार को जेल भेज दिया गया। बाद में 5000 रुपये देने पर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के जमानत दे दी गई। उन्होंने इस न्यायिक प्रक्रिया
के लिए गंभीर बताते हुए कहा कि धारा 151 जमानती प्रकृति का है साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का भी हवाला दिया।
संघ के सचिव ने न्यायालयीन अभिलेख और मोबाइल के रिकॉर्डिंग की जांच कर दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही न्यायसंगत कार्रवाई न होने पर आगे की कार्रवाई कु चेतावनी भी दी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 3, 2026पथराव, सिरफुटौव्वल, बमबाजी और तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 और आरोपी गिरफ्तार… खुद को निर्दोष बताने वाले हिस्ट्रीशीटर से बरामद हुआ कट्टा- पिस्टल, ऑपरेशन खोरवा के तर्ज पर जुलूस निकाल दिया बड़ा सन्देश…
UncategorizedSeptember 2, 2026भोंगरा ही भोंगरा, 1300 करोड़ से अधिक का बजट और स्मार्ट सिटी की ठसक के बाद भी मरता है कोई तो मर जाए टाइप हाल क्यो…?
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!



