ब्रेकिंग

पेट्रोल पंपों में जनसुविधा बदहाल भड़के संभागायुक्त कलेक्टरों को दिए दुरुस्त कराने निर्देश

बिलासपुर। कमिश्नर महादेव कावरे ने
पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई । उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को फरमान जारी कर नियमित सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंपों के टायलेट में कही पानी का अभाव तो कही गन्दगी और
दरवाजे व नलों की टोटी टुटी पाई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कलेक्टरों को पत्र भेज पम्पो के जनसुविधाओं का अफसरों से निरीक्षण करा इन्हें दुरुस्त करने निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *