ब्रेकिंग

होली के दिन झगड़े की सूचना पर पेंडरवा पहुँचे पुलिस पर हमला, बिल्हा थानेदार समेत 3 पुलिस कर्मी घायल

Spread the love

0 वर्दी फाड़ रंगदारी व गाड़ी चालक को छुड़ाने प्रयास, 7 गिरफ्तार

0 तनाव के कारण बुलाना पड़ा अतिरिक्त बल

बिलासपुर। न्यायधानी के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में होली के दिन विवाद की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को ग्रामीणो ने पीट डाला। इस वारदात में प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की आरोपियों के तलाश का दावा किया जा रहा।

पुलिस के अनुसार होली के दिन ग्राम पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची, जलेश्वर थाने में रिपोर्ट
लिखा रहा था तभी उसकी बेटी ने पुलिस को कॉल कर बताया कि आरोपी घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान फिर अपनी टीम के साथ गांव जाने निकले तभी रास्ते में निपनिया के पास आरोपियों की क्षतिग्रस्त कार मिली। पुलिस कार चालक को पकड़कर थाने ले जा रही थी। तभी गांव के जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथियो ने
पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस वालों से हाथापाई धक्का मुक्की करते हुए कार चालक को छुड़ाने प्रयास किया जिससे महिला आरक्षक चंदा यादव, आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ आरक्षक संतोष मरकाम से
मारपीट की। टीआई अवनीश पासवान ने भी युवकों को समझाने की कोशिश की। तब आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी जिससे वे भी घायल हो गए।
तनाव और पुलिस कर्मियों पर हमले सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस बल को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम किसी तरह कार चालक को थाने लेकर पहुची।
थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *